Monday, 8 January 2018

हमारा भारत

आज जों कटा काश्मीर तो है कल त्रावणकोर की बारी
वो दिन दूर नहीं जब पंजाब बंगाल करने लगे अलग होने की तैयारी
काश्मीर को तो जैसे तैसे सेना के जवानों ने संभाल रखा है
पर देश के अंदर हमने आस्तीन की साँपो को पाल रखा है
वो जयकारा लगाते हैं अफ़ज़ल की क़ुर्बानी का
वो नारा लगाते हैं भारत की बर्बादी का
उनके कोई अपने नहीं थी आज़ादी की लड़ाई में
वो मोल क्या जाने आज़ादी की क़ुर्बानी का
लाखों भगत शेखर सुभाष बलिदान हुए
और ये कहते हैं आज़ादी चरखे ने लाई हैं
मैं दुश्मन नहीं हुँ चरखे की नीति का
में दुश्मन हूँ उस बँटवारे की रीति का
में नमन बारम्बर करता हूँ
सरदार पटेल की अखंड भारत की सोच को
मैं सत् सत् नमन करता हूँ
बाबा साहेब की समानतावादी सोच को
सावधान....
यें सरदार बाबासाहेब का सपना कहीं टूट न जाए
मक्कारो से भरी इस राजनीति से कही देश फिर टूट ना जाए
सत्तालोभी ये नेता इस्क़दर भुके है
की इस हेतु ना जाने कितने घर फुंके हैं
बस अब बहुत हुआ........
अब हर भारतीय को नींद से जागना होगा
मातृभूमि की रक्षा के लिए दहाड़ना होगा
ललकार लगानी होगी ऐसी की
अट्टालिकाए हिल उठे इन भ्रष्टो कीं
यें उन बलिदानियों क सच्चा सम्मान होगा
की उनका आज़ाद भारत का सपना अटूट होगा



हर्ष लाहोटी
बस्तर(कोण्डागाँव)
9589333342

No comments:

Post a Comment

माँ पैसों का संकट जब घर पर आया था माँ ने हाँथ आहते पर रखे डब्बे  की और बढ़ाया था चुन चुन कर कुछ पैसे जमा किये थे उसने पैसों को निकाल उसे ब...